लेखनी प्रतियोगिता -26-Oct-2022
भाई दूज
किया आमंत्रित भोजन पर यम ने आतिथ्य स्वीकार किया,
लगा रोली चंदन माथे पर बहन यमुना ने सत्कार किया।
श्रद्धा भाव और समर्पण से यम द्वितीया की लाज रखी,
भाई बहन के अगाध प्रेम को समर्पित भाई दूज त्योहार किया।।
प्रसन्नचित्त हो यम ने बहन का घर आंगन गुलज़ार किया,
दे वचन आने का प्रति वर्ष यमुना का सपना साकार किया।
वचनबद्ध होकर यम फिर यमुना के घर से यमलोक चले,
हँसी खुशी बहन यमुना ने भाई को आभार किया।।
जब से प्रथा चली भाई ने जाना शुरु बहना के घर द्वार किया,
माँगी दुआ लम्बी उम्र की बहना और भाई को दुलार किया।
दुख की छाया न आए भाई पर प्यार हमारा बना रहे,
सदा मजबूत रहे यह बंधन भाई बहन का यह सोच-विचार किया।।
सभी भाई बहन ने मिलजुल कर मुबारक यह दौज का त्योहार किया,
हर वर्ष ऐसे ही मिलें हम हर भाई ने भेंट बहन को उपहार किया।
आनंद अनुभव हुआ दोनों को एक साथ भोजन ग्रहण कर,
दे भाई को गोला बहन आशिर्वाद संग प्यार किया।।
श्वेता दूहन देशवाल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
Khan
28-Oct-2022 12:18 PM
Shaandar prastuti 👌🌺
Reply
Suryansh
28-Oct-2022 06:58 AM
बेहतरीन
Reply
Sachin dev
27-Oct-2022 05:47 PM
Nice
Reply